{"_id":"591743cb4f1c1bb737854f39","slug":"damages-to-crops-from-hailstorm-imposed-for-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे के लिए लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बिसौली-बिल्सी मार्ग स्थित गांव अंबियापुर के किसानों ने ओलावृष्टि से फसलों की हुई क्षति का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। शीघ्र मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।
गांव के किसानों का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक पड़े ओलों से उनकी मक्का की फसल नष्ट हो गई, इसलिए सरकार को चाहिए कि वह ओलों से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर शीघ्र फसलों का मुआवजा दिलवाए।
प्रदर्शनकारियों में ओम शर्मा, दिनेश बाबू शाक्य, राजीव कुमार शर्मा, रविंद्र शाक्य, राजाराम शाक्य, नीरेश वर्मा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, अमरपाल शाक्य, आलोक कुमार, सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, राजेंद्र शर्मा, उदयवीर, कल्लूराम, मुरारीलाल, ज्ञानचंद्र, भगवानदास, जयपाल, ग्रीश बाबू, हरपाल, मंगलीराम, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं गांव खैरातीनगर निवासी किसान देवेंद्र पाल शाक्य, धनपाल, किशनपाल, रनसिंह, मनीराम शाक्य, नन्हे सिंह, दिनेश कुमार झा भी शामिल रहे। उनका कहना था कि बीती रात हुई ओलावृष्टि से गांव में मक्का आदि का फसलों का काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजे का मांग की है।
विज्ञापन
आंधी में टूटी बिजली लाइनें, अंधेरे में रहा बिल्सी कस्बा
बिल्सी। शुक्रवार रात तेज आई आंधी में नगर के कई स्थानों पर बिजली की जर्जर लाइन टूट गई। इससे नगर की बिजली पूरी रात ठप रही। लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी आरके लक्ष्य, केके माहेश्वरी, पुरुषोत्तम शाक्य, दीपक माहेश्वरी बाबा, कमलेश शर्मा, शकील अहमद, ललतेश शर्मा ने बताया कि कस्बे की अधिकतर बिजली लाइनें इतनी जर्जर हैं कि मामूली हवा चलने पर आपूर्ति ठप हो जाती है। तेज आंधी में तो कई स्थानों पर लाइन टूट कर गिर जाती है।