फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dalit family returning from a wedding beaten up, accused of snatching Rs 50,000

Budaun News: शादी से लौट रहे दलित परिवार को पीटा, 50 हजार छीनने का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dalit family returning from a wedding beaten up, accused of snatching Rs 50,000
उघैती थाना परिसर में खड़ा पीड़ित परिवार। संवाद - फोटो : mathura
उघैती। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार पर गांव के ही लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पीड़ित परिवार ने हमलावरों पर 50 हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है। पूरा परिवार थाने में फरियाद लेकर पहुंचा, लेकिन इंस्पेक्टर ने घटना के संबंध में जानकारी होने से ही इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव हमूपुर निवासी हर दयाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव सतेती पैदल ही गए थे। वहां उनकी साली की शादी थी। वहां से परिवार समेत अपने गांव लौट रहे थे कि उघैती चौराहे से निकलते ही महानगर रोड पर दोपहर करीब एक बजे उसके गांव के ही दो दबंग उनके साथ की महिलाओं से अभद्रता करने लगे। मना किया तो मारपीट की। हमलावरों ने जाति सूचक गालियां दीं। आरोप है कि मारपीट में हर दयाल के भाई बबलू से 50 हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना के बाद पूरा परिवार सीधे थाने पहुंचा। जहां उन्होंने नामजद तहरीर देकर पूरी व्यथा बताई। फरियादी परिवार न्याय की प्रतीक्षा में काफी देर तक वहां रुका रहा। बाद में तहरीर देकर चला गया। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed