फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sub Inspector arrested for taking bribe in Badaun

रिश्वत के चक्कर में नप गए दरोगा: बदायूं में चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एसएसपी ने किया निलंबित, सीओ करेंगे जांच

Tue, 30 Jan 2024 11:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2024 11:04 AM IST
सार

बदायूं में रिश्वत लेते पकड़े गए दहगवां चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने निलंबित कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एक दलाल भी पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Sub Inspector arrested for taking bribe in Badaun
आरोपी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में मारपीट के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते दहगवां चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। उसके साथ एक दलाल भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। 

विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी प्रेमपाल सिंह के मुताबिक 26 जनवरी को उनके गांव के बिजेंद्र यादव ने मारपीट करने के आरोप में प्रेमपाल व ग्राम प्रधान संजीव यादव के भाई प्रदीप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना दहगवां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह कर रहा था। 
विज्ञापन


प्रेमपाल सिंह का कहना है कि यह मामला झूठा दर्ज कराया गया था। वह और ग्राम प्रधान के भाई बेकसूर थे। इसमें एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने को चौकी इंचार्ज रिश्वत मांग रहे थे। उनके गांव के ऋषिपाल सिंह ने चौकी इंचार्ज से 20 हजार रुपये में समझौता करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा 
सोमवार दोपहर प्रेमपाल सिंह और ऋषिपाल सिंह दहगवां पुलिस चौकी पहुंचे थे। इससे पहले प्रेमपाल ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी थी। उनके पहुंचने से पहले एंटी करप्शन टीम प्रभारी इश्त्याक वारसी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दी। जैसे ही प्रेमपाल सिंह ने चौकी इंचार्ज को रुपये दिए, तभी एंटी करप्शन टीम ने चौकी इंचार्ज और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। 

दर्दनाक: बंद ताले में छिपा पांच मौतों का राज... अपनी बुनी कहानी में उलझी पुलिस; इन सवालों के नहीं मिले जवाब

दोनों को शहर कोतवाली लाया गया, जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सीओ यशपाल सिंह ने इसका प्रेसनोट भी जारी किया है। इधर, शाम को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए मामले की विभागीय जांच सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह को सौंपी है। 

ये था मामला
ग्राम समसपुर कूबरी निवासी बिजेंद्र सिंह ने प्रेमपाल और ग्राम प्रधान के भाई प्रदीप यादव के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। बिजेंद्र का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने कई छुट्टा पशुओं को घेरकर प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया था। इसकी सूचना पर वह भी उन्हें देखने गया था। जब वह पशुओं की वीडियो बना रहा था, तभी प्रेमपाल और प्रदीप ने उसके साथ मारपीट की थी। यह मामला 20 जनवरी का था लेकिन पुलिस ने 26 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने दहगवां के चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इस मामले में चौकी इंचार्ज समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।  विभागीय जांच भी कराई जाएगी। सीओ सहसवान को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed