फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dacoit with 50000 bounty killed in police encounter in Badaun

UP Encounter: बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी डकैत ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल

Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Akash Dubey Updated Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
सार

बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत जीतेंद्र उर्फ डालू मारा गया। इस दौरान उपनिरीक्षक नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी भी घायल हुए।

विज्ञापन
Dacoit with 50000 bounty killed in police encounter in Badaun
बदायूं में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात करीब नौ बजे वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पचास हजार रुपये का इनामी डकैत जीतेंद्र उर्फ डालू मारा गया। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी भी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों और डकैत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सिविल लाइन थाना पुलिस बुधवार की रात बिल्सी मोड़, नई जेल के लिए प्रस्तावित भूमि के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया, इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने में गोली लगी थी। मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जीतेंद्र उर्फ डालू (38 वर्ष) के रूप में हुई। वह वर्तमान में संभल जिले में रह रहा था, वैसे मूलरूप से धौलाना, जिला हापुड़ का रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश 18-19 मई की रात इस्लामनगर थाना क्षेत्र में निजाकत के घर हुई डकैती के प्रकरण में मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) था। 

विज्ञापन

इस डकैती कांड में पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि जीतेंद्र उर्फ डालू फरार चल रहा था।  उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में घायल हुए उपनिरीक्षक नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बदमाश के पास से सेमीऑटोमेटिक पिस्टल, कई कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed