फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Czech BKU did not receive compensation display

मुआवजे के चेक न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2015 08:30 PM IST
belsi
belsi Updated Mon, 15 Jun 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के  करियामई, पुरदलपुर, भरतपुर, खंडुआ, खुशाहलपुर, उदयपुर, हरदासपुर आदि गांवों के कुछ किसानों को आज तक मुआवजे के चेकों का वितरण नहीं किया गया है। सोमवार को तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात में अधिकांश किसानों की गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। जिस पर सरकार द्वारा उक्त फसल की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने की घोषणा की। लेखपालों ने मुआवजे के लिए बनाई सूची में गांव के कुछ किसानों के नामों को शामिल कर अपना काम पूरा कर लिया,  जबकि काफी किसान इससे वांछित रह गए। ऐसी स्थिति में किसान काफी दुखी है। उन्होंने दोषी लेखपालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकुमार उपाध्याय, देवपाल गुप्ता, मीरा देवी, हरि शंकर, मोहित कुमार, महेश चंद्र, मांगेराम, प्रेमराज, महेंद्र सिंह, सत्यदेव, चंद्रवती, खिलाड़ी, रामभरोसे लाल, रामसेवक, ओमप्रकाश, राजपाल, हरचरन, सोहन लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed