{"_id":"6a5aefeb7fba6c259bdde864aa072715","slug":"czech-bku-did-not-receive-compensation-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के चेक न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के चेक न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
belsi
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के करियामई, पुरदलपुर, भरतपुर, खंडुआ, खुशाहलपुर, उदयपुर, हरदासपुर आदि गांवों के कुछ किसानों को आज तक मुआवजे के चेकों का वितरण नहीं किया गया है। सोमवार को तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात में अधिकांश किसानों की गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। जिस पर सरकार द्वारा उक्त फसल की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने की घोषणा की। लेखपालों ने मुआवजे के लिए बनाई सूची में गांव के कुछ किसानों के नामों को शामिल कर अपना काम पूरा कर लिया, जबकि काफी किसान इससे वांछित रह गए। ऐसी स्थिति में किसान काफी दुखी है। उन्होंने दोषी लेखपालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर रामकुमार उपाध्याय, देवपाल गुप्ता, मीरा देवी, हरि शंकर, मोहित कुमार, महेश चंद्र, मांगेराम, प्रेमराज, महेंद्र सिंह, सत्यदेव, चंद्रवती, खिलाड़ी, रामभरोसे लाल, रामसेवक, ओमप्रकाश, राजपाल, हरचरन, सोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन