{"_id":"65c37e45794c2bb0ff0fa6c6","slug":"cylinder-used-to-fill-balloons-explodes-in-ujhanis-wedding-hall-two-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-113029-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी के बरातघर में गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी के बरातघर में गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फटा, दो घायल
विज्ञापन
उझानी में इसी मैरिज होम में फटा था सिलिंडर। संवाद
उझानी (बदायूं)। ज्ञान बरातघर में एक विवाह समारोह के दौरान मंगलवार देर रात गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उदित को बरेली तो हिमांशु को चंदौसी के बाद दिल्ली में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भगदड़ मच गई।
हादसा रात में करीब साढ़े दस बजे हुआ। साहूकारा मोहल्ला निवासी उदित वार्ष्णेय उर्फ टेसू (28) पुत्र स्व. नवल किशोर और हिमांशु वार्ष्णेय (20) पुत्र घनश्याम शादी-समारोह में बुकिंग पर गुब्बारों में गैस भरने के लिए सिलिंडर मुहैया कराते हैं। शादी-समारोह में उन्होंने ही सिलिंडर भेजा था।
बताते हैं कि सिलिंडर में गैस खत्म हो जाने की सूचना के बाद दोनों बरातघर पहुंचे। उन्होंने बरातघर के बाहरी छोर पर केमिकल का इस्तेमाल कर गैस बनाई। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर के टुकड़ों की चपेट में आने से उदित का एक हाथ लहूलुहान हो गया तो हिमांशु का चेहरा और एक आंख चपेट में आ गए।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर समारोह में भगदड़ मच गई। लोगों ने लहूलुहान उदित और हिमांशु को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत नाजुक देख हिमांशु को राजकीय मेडिकल कॉलेज और उदित को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हिमांशु को परिजन चंदौसी फिर दिल्ली ले गए। बहनोई मनोज कुमार ने बताया कि उदित के हाथ का आपरेशन होगा। इस मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
-
पेट्रोल पंप के पास गिरा सिलिंडर का मलबा
जिस बरातघर में सिलिंडर फटा, उसके पास ही पेट्रोल पंप है। सिलिंडर में गैस बरातघर के गेट के पास बनाई जा रही थी। धमाके के साथ सिलिंडर के टुकड़े करीब सौ मीटर दूर पेट्रोल पंप के गेट के पास गिरे। ऐसे में पेट्रोल पंप कर्मी भी सकते में आ गए। वह भी मौके पर पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ऐसे बनाते हैं गुब्बारों में भरने वाली गैस
गुब्बारों में गैस भरने के दौरान काफी सतर्कता बरती जाती है लेकिन केमिकल की मात्रा का अनुपात बिगड़ जाने पर हादसे की आशंका रहती है। सिलिंडर में पहले हाईड्रोजन, फिर पानी के बाद कास्टिक सोडा डाला जाता है। इसके बाद सिलिंडर का मुंह बंद कर करीब 15 मिनट हिलाया जाता है। फिर नोजल लगाकर गुब्बारों में गैस भरी जाती है।