फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cylinder blast

खाना बनाते वक्त सिलिंडर में लगी आग, सात लोग झुलसे

Fri, 17 Apr 2020 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast
म्याऊं। उसहैत थाने के अभिगांव में शुक्रवार दोपहर खाना बनाते समय रसोई गैस का पाइप लीक होने से घर में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में सात लोग झुलस गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर तहसीलदार दातागंज और हलका लेखपाल ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।
विज्ञापन

अभिगांव निवासी धनेश्वर की पत्नी सूरजश्री शुक्रवार दोपहर खाना बना रही थी। परिवार के लोग भी घर में ही थे। खाना बनाते वक्त अचानक रसोई गैस का पाइप लीक हो गया। इसने आग पकड़ ली। अचानक आग लगने से सूरजश्री कुछ समझ न सकी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार और गांव के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा जरूरी सामान, अनाज आदि राख हो चुका था। आग बुझाने के दौरान अवनीश, कार्तिक, नन्हे, सुनील, रामकिशोर और अजय मामूली रूप से झुलस गए। सभी को एंबुलेंस ने अस्पताल भिजवा दिया गया। सूचना पर अलका लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया है। तहसीलदार ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। उन्होंने आर्थिक मदद के लिए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed