{"_id":"5ea9ad0f8ebc3e90ad28fd17","slug":"cyber-crime-badaun-news-bly404251288","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! फेसबुक आईडी हैक कर इलाज बहाने रुपये ठग रहे जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! फेसबुक आईडी हैक कर इलाज बहाने रुपये ठग रहे जालसाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। लॉकडाउन के बीच साइबर क्राइम ठगों ने जालसाजी का नया तरीका निकाला है। जालसाज फेसबुक आईडी हैक कर इलाज के नाम पर रकम ठग रहे हैं। मंगलवार को उझानी के भाजपा नेता समेत पांच लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। फिर उनके परिचितों से इलाज के बहाने एकाउंट नंबर में रकम डालने को कहा गया। गनीमत यह रही कि जिनसे रकम एकाउंट में डालने को कहा गया उन्होंने जिसकी फेसबुक से मैसेज आया उन्हें फोन कर लिया। तब उन्हें जालसाजों की करतूत का पता चला।
उझानी कस्बे के साहूकारा मोहल्ला निवासी भाजपा नेता कमलेश वार्ष्णेय की फेसबुक आईडी मंगलवार को आठ घंटे के दौरान दो बार हैक हुई। कमलेश की आईडी से जालसाजों ने उसी मोहल्ले के रहने वाले राजू भूटानी से इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये की मांगे। रकम डालने के लिए एकाउंट नंबर भी दिया। राजू ने रकम भेजने से पहले कमलेश को फोन कर लिया। तब कमलेश को अपनी फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। उन्होंने फेसबुक आईडी लॉगआउट करके उसका पासवर्ड बदल लिया। मंगलवार रात में भाजपा नेता के एक करीबी की फेसबुक आईडी हैर कर ली गई। हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा की फेसबुक आईडी हैक करके उनके तीन परिचितों ो इलाज के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये मैसेज भेजकर मांगे गए। पूर्व प्रधानाचार्य को आईडी हैक होने का पता तब चला जब उनके दो परिचितों ने फोन करके हालचाल पूछा।
पांच दिन पहले एक ही दिन में रेलवे के बुकिंग अधीक्षक केपी सिंह, साहूकारा मोहल्ले निवासी फोटोग्राफर मनोज वार्ष्णेय और पंजाबी कालोनी के लवली सचदेवा की फेसबुक आईडी हैक की गई थी। संजरपुर निवासी भाजपा नेता अशोक तोमर की फेसबुक पर उनके परिचित मनोज के मैसेंजर से पांच हजार रुपये की मांग करते हुए मैसेज भेजा गया था। इससे तीन महीने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. एमएल गंगवार और जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन जय गोविंद यादव की फेसबुक आईडी हैक करके उनके करीब से 15 हजार रुपये ठग लिए गए थे।
विज्ञापन
इस तरह साइबर ठगी के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक उझानी