{"_id":"62d07a13eebf951e9d2eadd1","slug":"cultural-badaun-news-bly491381792","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया भोले का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया भोले का जलाभिषेक
विज्ञापन
सावन के पहले दिन बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान भोले को जल चढ़ाते भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बृहस्पतिवार से सावन का महीना शुरू हो गया। सुबह शहर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। पहले दिन तमाम लोगों ने भगवान भोले की पूजा करके जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक की तैयारी चलती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी आवश्यक प्रबंध मंदिरों में किए गए।
कछला गंगा घाट से लाखों कांवड़िया जल भरकर सावन में शहर में मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, हरप्रसाद मंदिर पर जुटती है तो कई लोग देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी जलाभिषेक करते हैं। रविवार को जल लेकर आने वाले कांवड़िया यहां आसपास ही रात को रुकते हैं तथा सोमवार तड़के भगवान भोले का जल चढ़ाते हैं।
ऐसे में मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने समेत अन्य तैयारी जोरों पर की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी सावन का महीना शुरू होने पर तमाम भक्त सुबह से ही पूजा करने को एकत्र होने लगे। दिन भर यहां बैरिकेडिंग आदि लगाकर व्यवस्थाएं बनाने को तैयारी की जाती रही। नगरपालिका प्रशासन ने भी मंदिरों में साफ सफाई की व्यवस्था की। पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने बिरुआबाड़ी मंदिर जाकर व्यवस्था देखी तथा सफाई व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन
-
फोटो- 8
कांवड़ियों नेे जल भरा, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक
उझानी। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कांवड़ियों का निकलना शुरू होता है। ये कांवड़िये दिन भर पैदल चलकर कछला पहुंचते हैं। दूर से आने वाले कांवड़िये कुछ और पहले निकलना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में ये कांवड़िये बृहस्पतिवार को ही निकल आए और बम-बम भोले के उद्घोष करते हुए कछला पहुंच गए। केसरिया कपड़े पहले इन कांवड़ियों ने आकर्षक कावंड़ेें सजाईं और जल भरा। तमाम कांवड़िये बृहस्पतिवार को भी कछला गंगा घाट पर नजर आए। ये लोग सोमवार को अपने नियत स्थानों पर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।