फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

सच्चा भक्ति भाव रखने वाले पर होती है परमात्मा की कृपा : सोमदत्त

Sun, 05 Jun 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
cultural
बड़नौमी गांव में भागवत कथा सुनाते सोमदत्त शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। कथावाचक सोमदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान की कथा सुनने से जीव की व्यथा दूर होती है। पूरे मनोयोग और अंत: करण से भगवान को याद कर और उनका ध्यान लगाने वाले मानव को जीवन में कभी भी निराश नहीं होना पड़ता है। सच्चे भक्तों पर परमात्मा की कृपा होती है।
विज्ञापन

गांव बड़नौमी के ग्राम देवता मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा का आदर्श प्रेम है। भगवान कृष्ण की लीलाओं को साधारण भाव से नहीं समझा जा सकता है। मनुष्य जितना ज्यादा भगवान कृष्ण के भक्ति के प्रति अनुरागी होगा उतना ही उसका मन उज्ज्वल होता जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि सच्चे प्रेम में ऊंच और नीच नहीं होती और न ही अमीरी-गरीबी होती है। अंत में यहां भंडारा आयोजित किया गया। कथा को सफल बनाने में नोनी सिंह, लक्ष्मन सिंह, शिवम शर्मा, मनोज सिंह, अमित कुमार, ललतेश सिंह, संजय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

(04बीडीएन-53)
यज्ञ में आहुति देकर लोगों ने बुराई छोड़ने का लिया संकल्प
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन अथर्व वेद पारण्य की पूर्णाहुति हुई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने यज्ञ में पहुंचकर राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ आहुति दीं। उन्होने कहा कि आचार्य संजीव रूप निरंतर वेद ज्ञान और यज्ञ का प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ करने वाला कभी भी दरिद्र, दुखी और रोगी नहीं होता। यज्ञ के संयोजक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि यदि आप अपनी बुराइयां छोड़ देते हो और कुछ अच्छाइयां अपनाते हो तो यही हम आचार्यों की सच्ची दक्षिणा है। लोगों ने अपने बुराइयां छोड़ने का संकल्प लिया। इससे पहले आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, संदीप आर्य, कीर्ति आर्या, प्रणव आर्य, आचार्य वेदव्रत, नरसिंह आर्य, रामप्रकाश आर्य ने भी अपने विचार रखे। आचार्य रूप ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर प्रदीप चंद्र गोयल, रविप्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मोनू महाजन, निर्मला कुलश्रेष्ठ, अशोक भारती, दुष्यंत भाटी आदि मौजूद रहे। संवाद
राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकालीं
दबतोरी। दबतोरी-आसफपुर रोड पर स्थित प्राचीन सेंटाखेड़ा गांव के समीप श्याम सुंदर आश्रम पर बृहस्पतिवार से विष्णु महायज्ञ विधिविधान पूजा अर्चना के बाद शुरू हो गया। यज्ञ के समापन के पश्चात रात में कृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया।

शनिवार को भगवान कृष्ण और देवी राधा की सुंदर मनमोहक झांकियां निकाली गईं। अश्वनिस्वरूप, प्रकाशदास आदि ने तिलक कर झांकियों पर फूलवर्षा की गई। महायज्ञ का आयोजन श्याम सुंदर आश्रम के महंत किशोर दास की देखरेख में किया जा रहा है । इस महायज्ञ में दूरदराज से संत भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed