फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

बड़नौमी में श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे भक्त

Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी के बड़नौमी में सजाया गया बाबा श्याम का दरबार। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। गांव बड़नौमी में शिव मंदिर पर रविवार को श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन हुआ। इसमें भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

संकीर्तन में सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद भव्य दरबार सजाया गया और 56 भोग लगाए गए । इसके बाद भक्तों ने यहां बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। साथ ही पूजा-अर्चना की। शिवम लाडला, सौम्या खंडेलवाल, विक्की बजाज ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच में यहां बाबा की भव्य झांकी भी पेश की गई। इसके बाद देर रात आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दीपांशु वार्ष्णेय, शिवम हर्षित, अंकित, अमन कुमार, हर्ष बाबू, रितिक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं ने कराया भंडारा
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो में पंचमुखी बजरंगबली मंदिर पर सोमवार को साईं बाबा के भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा कराया। जिसमें पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

यहां सबसे पहले संजीव गुप्ता ने र्साइं बाबा समेत सभी देवताओं को भोग लगाया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज हुआ।
यहां बता दें कि सन 2013 में श्रद्धालुओं ने यहां र्साइं बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। उसके बाद यहां हर साल भंडारा होता है। इस मौके पर राजकुमार, गणेश बाबू, उमेश चंद्र गुप्ता, सचिन कुमार, चिराग, दीपक, दिलीप, गुड्डन, सक्षम कुमार, उत्कर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed