फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

खानपान का ध्यान रखना आवश्यक, तभी बेहतर रहेगा स्वास्थ्य

Sun, 15 May 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिसौली में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलती डॉ. सुविधा माहेश्वरी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खासकर बढ़ती उम्र की छात्राओं के लिए अच्छा स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। इसी को समझाने के लिए आरके इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने न केवल छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए बल्कि उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत शनिवार को हुए कार्यक्रम में सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि इस समय जो मौसम चल रहा है, उसमें बचाव ही इलाज है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में छात्राओं का शरीर परिवर्तनशील होता है। शारीरिक विकास होने के साथ-साथ मानसिक विकास भी इस उम्र में तेजी से होता है। ऐसे में इन परिवर्तनों को स्वाभाविक मानकर उनका स्वागत करना चाहिए तथा कोई भी समस्या होने पर अपने अभिभावक और डॉक्टर की मदद लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, लाल आंखें होना, आंखों व पैरों में दर्द, मुंह में छाले होना व पढ़ने के दौरान नींद आना जैसे कई सवाल उनसे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. माहेश्वरी ने सभी प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. अशरत अली ने भी छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के प्रकोप के चलते बच्चों को डिहाईड्रेशन की समस्या सबसे अधिक होती है, इससे बचने के लिए पानी ज्यादा पीना चाहिए। इस अवसर पर देवरतन वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, नीरज पाराशरी, निधि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
मिली उपयोगी जानकारी
इस कार्यक्रम में हमें काफी उपयोगी जानकारी मिली है। इस मौसम में पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। डॉक्टरों ने तली भुनी और मिर्च मसाले वाली चीजों से भी बचने को कहा है।
-फाल्गुनी मिश्रा
-
एलर्जी बढ़ी समस्या
गर्मी और बरसात के मौसम में एलर्जी और फंगल इंफेक्शन की समस्या बहुत परेशान करती है। इससे बचने के लिए कई उपयोगी जानकारियां हमें इस कार्यक्रम में मिली हैं।

-अंशिका
-
साफ सफाई जरूरी
हमें बताया गया है कि खानपान, रहन सहन व साफ सफाई जैसी सावधानियां बरतने से हम कई गंभीर रोगों से बचाव कर सकते हैं। इन बातों का भविष्य में ध्यान रखेंगे।
-विदिशा
-
झोलाछाप से बचें
कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर ने सचेत किया है कि यदि घर में कोई बुखार या डिहाईड्रेशन का शिकार हो जाए तो तत्काल योग्य डाक्टर के पास ले जाना चाहिए, न कि झोलाछाप के पास।
-नम्रता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed