{"_id":"627faf8ed82eeb092a289709","slug":"cultural-badaun-news-bly4847883110","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से निकली शोभायात्रा, परशुराम के जयकारे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से निकली शोभायात्रा, परशुराम के जयकारे लगे
विज्ञापन
शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शनिवार शाम भगवान परशुराम जयंती समारोह श्रद्धा से मनाया गया। बिहारी जी मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार में पहुंची तो पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में जुटे सजातीय लोगों की मौजूदगी में कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। काली अखाड़े के कलाकार करतब दिखाते हुए निकले। इस दौरान झांकियों पर फूल भी बरसाए गए।
शोभायात्रा शुरू होने से पहले ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने परशुराम भगवान की झांकी का पूजन किया। पूजन के बाद शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से होकर किलाखेड़ा और बिल्सी रोड मार्केट के रास्ते घंटाघर चौराहे पर पहुंची। यहां प्रसाद बांटा गया। काली अखाड़े और वाहनों पर बने स्टेज पर सवार कलाकारों ने प्रदर्शन से लोगों मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को स्टेशन रोड पर जलपान कराया गया।
मुख्य अतिथि हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और एमएलसी वागीश पाठक ने सजातीय लोगों का हौसला बढ़ाते हुए झांकियों की आरती की।
देर शाम भगवान दास पैलेस में पदाधिकारी मुकेश शर्मा ने मिष्ठान वितरित किया। भाजपा के जिला प्रभारी राकेश कुमार मिश्र, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, शैलेष पाठक, कमलकांत शर्मा, संदीप मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अमित पाठक और राहुल चौबे ने सजातीय एकजुटता पर जोर दिया। शोभायात्रा में राहुल शंखधार, प्रवेश शर्मा, गोपीबल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, वाचस्पति मिश्रा, विवेक राष्ट्रवादी, रामचंद्र शर्मा, रोहन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मोहितराज शर्मा, ओमशंकर भार्गव आदि मौजूद थे।