फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

भागवत सुनने से मिलती है सुख, शांति और मुक्ति : योगेश मिश्र

Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी के गांव बड़नौमी में भागवत कथा सुनाते कथावाचक योगेश मिश्र। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी स्थित श्रीराम मंदिर पर चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन पटियाली से पधारे कथावाचक योगेश मिश्र ने कहा कि बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। मनुष्य को भागवत का श्रवण अवश्य करना चाहिए क्योंकि इसी से सुख-शांति और मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि गोकर्ण और धुंधकारी की कथा से स्पष्ट है कि कर्म, धर्म मनुष्य को संयमित और वेद रीति नीति से करना चाहिए और भाई से रंजिश नहीं करना चाहिए, क्योंकि आखिर में भाई ही भाई के काम आता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्म और धर्म मनुष्य को उचित करने चाहिए और हिस्सा बंटवारे को लेकर आपस में भाई से रंजिश विवाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण को नियमित नियम से संयमपूर्वक सुनने से जीव को सुख शांति और अंत में मुक्ति प्राप्त होती है। इस मौके पर उमाशंकर गिरि महाराज, सुखलाल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव कुमार, नौनीराम, राकेश कुमार शर्मा, विजय कुमार, एवरन सिंह, नत्थूलाल मौर्य, मुंशीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed