{"_id":"6265997b5a477362fa201167","slug":"cultural-badaun-news-bly4826236181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह को मिला आचमन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह को मिला आचमन सम्मान
विज्ञापन
पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एक होटल में रविवार देर रात आचमन संस्था के आचमन समारोह की धूम रही। रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यहां वरिष्ठ कवि पूर्व सांसद उदयप्रताप सिंह को आचमन सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन के सम्मान सत्र में 51 हजार की राशि का प्रथम ‘आचमन सम्मान’ उदय प्रताप सिंह को दिया गया। इस अवसर पर बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों के लिए संचालित संस्कारशाला की संस्थापिका बरेली के फरीदपुर से पधारीं अंजू शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता रहे।
आचमन संस्था की ओर से ही 21 अप्रैल को नवोदित कवियों के कार्यक्रम ‘अभ्युदय’ के युवा प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान के इस सत्र का संचालन डॉ. अक्षत अशेष ने किया। अतिथियों का स्वागत आचमन संस्था के संस्थापक कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल एवं व्यवसायी विशाल रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा शारदेंदु पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती, श्यामजी शर्मा, राजकिशोर वैश्य, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, राजेंद्र अग्रवाल, स्वतंत्र प्रकाश, हितेंद्र शंखधार, शरद रस्तोगी, शोभित वैश्य समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद