फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

श्री वैश्य बारह सैनी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए मतदान

Mon, 28 Mar 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
cultural
वजीरगंज (बदायूं) में वोट डालतीं एक महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। अखिल भारतीय श्री वैश्य बारह सैनी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए रविवार को श्री वार्ष्णेय धर्मशाला में मतदान हुआ। मतदान में भारत के 20 जोन के कुल 2233 मतदाताओं में 1853 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया श्री वार्ष्णेय विकास समिति वजीरगंज के तत्वावधान में हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चयन को हुए प्रधान पद के लिए दिल्ली के आरपी वार्ष्णेय और सुशील वार्ष्णेय, महामंत्री पद के लिए अलीगढ़ के योगेश कुमार वार्ष्णेय और संजीव कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार वार्ष्णेय (मुंबई) ,अर्जुन देव वार्ष्णेय (अलीगढ़), प्रमोद कुमार वार्ष्णेय (बहजोई), संयुक्त महामंत्री के लिए डॉ. चंद्रशेखर वार्ष्णेय, कालीचरण वार्ष्णेय (अलीगढ़), संगठन मंत्री के लिए अनुज कुमार वार्ष्णेय (अलीगढ़), सुमित वार्ष्णेय (बहजोई), प्रचार मंत्री के लिए विनय कुमार वार्ष्णेय (बबराला), बाबूलाल वार्ष्णेय गोंडा, संयुक्त मंत्री के लिए सुभाष चंद्र वार्ष्णेय (चंदौसी), अमित वार्ष्णेय (अलीगढ़) मैदान में हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जोन दो में अलीगढ़ से गौरव वार्ष्णेय व सुरेश गुप्ता के बीच, मंत्री पद के लिए नितिन वार्ष्णेय (बहजोई), रिंकू वार्ष्णेय (चंदौसी) के लिए भी मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े चार बजे तक चुनाव अधिकारी अशोक वार्ष्णेय, बीके गुप्ता, विष्णु शेखर के निर्देशन में संपन्न हुई। देर रात तक चुनाव परिणामों की घोषणा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वाहनों से भर गया रामलीला मैदान
अखिल भारतीय श्री वैश्य बारह सैनी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए विभिन्न शहरों से हजारों की संख्या में वार्ष्णेय समाज के लोग आए थे। वाहन पार्किंग के लिए आयोजकों ने रामलीला मैदान में व्यवस्था की थी। रामलीला मैदान छोटा पड़ गया। इस कारण लोगों को गाड़ियां पार्क करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

-
की गई भोजन, जलपान की व्यवस्था
वजीरगंज। मतदान और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने देश भर के अलग-अलग स्थानों से आए समाज के लोगों को श्री वैश्य बारह सैनी महासभा की ओर से जलपान और भोजन की व्यवस्था कराई गई। व्यवस्था में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए निर्विरोध चुने गए उप प्रधान सत्येंद्र कुमार वार्ष्णेय समेत चुनाव लड़ने वालों का भी सहयोग रहा।

वोट डालने को लाइन में लगे वार्ष्णेय समाज के लोग। संवाद

वोट डालने को लाइन में लगे वार्ष्णेय समाज के लोग। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed