{"_id":"6235d5eedcb463725919c783","slug":"cultural-badaun-news-bly478644396","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराएगी शाह सकलैन एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराएगी शाह सकलैन एकेडमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। शाह सकलैन एकेडमी हर साल की तरह गरीब मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराएगी। पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।
ककराला मजार शरीफ पर हजरत शाह सकलैन एकेडमी के सदर मुंतखब अहमद नूर ने बताया कि हर साल की तरह एकेडमी इस बार भी सामूहिक निकाह का आयोजन करा रही है। आयोजन के लिए अब तक 13 जोड़ों का पंजीकरण हुआ है। इसके लिए एक बरातघर को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि शादियों का पूरा खर्च शाह सकलैन एकेडमी उठाएगी।
गृहस्थी के लिए बेड, वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, बर्तनों आदि देने का इंतजाम किया गया है।
21 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजन होगा। इसमें पचास घराती और पचास बारातियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर हाफिज आमिल, हाफिज अयाज, कारी कैस, तौसीफ सकलैनी, चाहत नसीम, हाफिज सरफराज, फराज सकलैनी, दिलदार सकलैनी व फरहत सकलैनी मौजूद रहे। संवाद