{"_id":"622cf1b9170139519529a6ab","slug":"cultural-badaun-news-bly4781267145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं-बच्चों में कुपोषण दूर करने के बताए गए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं-बच्चों में कुपोषण दूर करने के बताए गए उपाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय का एनएसएस शिविर पड़ौआ में चल रहा है। शिविर का चौथा दिन स्वास्थ्य व पोषण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने पड़ौआ में जन जागरूकता रैली निकाली। साथ ही किशोरियों, महिलाओं को कुपोषण दूर करने के उपाय बताए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबिता यादव ने कहा कि कुपोषण के कारण गर्भवती, धात्री महिलाओं को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। बौद्धिक सत्र में जंतु विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बरखा ने कहा कि पौष्टिक भोजन, योग-व्यायाम व खेलकूद को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें।
रसायन विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. सारिका शर्मा ने खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी। डॉ. संजय कुमार ने कुप्रथाओं को मिटाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। संचालन कुमारी दीप्ति सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. मितिलेश, राजेश कुमार सिंह, बलराम यादव, सोनी, वर्षा, एकता सक्सेना आदि मौजूद रहे।