फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

बेस्ट रोवर बने विपिन कुमार, दिव्या राजपूत बनीं बेस्ट रेंजर

Tue, 08 Mar 2022 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
cultural
एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करती एक छात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समारोहपूर्वक समापन हो गया। इस मौके पर विपिन कुमार बेस्ट रोवर और दिव्या राजपूत बेस्ट रेंजर बनीं।
विज्ञापन

समारोह के पहले रोवर रेंजर की टोलियों ने टेंट, टॉवर, गेट, झांकी आदि का प्रदर्शन कर बिना बर्तन के भोजन बनाकर सबको परोसा। साथ ही हर टोली की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेश सक्सेना ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सहज भाव से समाजसेवा करते हुए जीवनयापन करना रोवर रेंजर की विशेषता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा, समाज की सेवा और मनुष्य की सेवा ही ईश्वर सेवा है। सभी टोलियों के टेंट का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता टोलियों की घोषणा की। इसमें रोवर्स में महाराणा प्रताप टोली प्रथम, भगत सिंह टोली द्वितीय, चंद्रशेखर आजाद टोली तृतीय रही। वही रेंजर्स में संगम टोली को प्रथम बनने का गौरव हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर भारत माता टोली, तीसरा स्थान पर संयुक्त रूप से लक्ष्मीबाई टोली व इंदिरा गांधी टोली रही। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन में रहते हुए सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेस्ट रोवर के रूप में विपिन कुमार और बेस्ट रेंजर के रूप में दिव्या राजपूत का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोवर लीडर डॉ. नीरज कुमार, प्रशिक्षक असरार अहमद, विकास कुमार, रेंजर लीडर बरखा, मालती राना, मानसी, ज्योति, शिप्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed