{"_id":"6214fc4cfe246f14a55ee1d3","slug":"cultural-badaun-news-bly4762516104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम बाबा का शृंगार कर 56 व्यंजनों से लगाया भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम बाबा का शृंगार कर 56 व्यंजनों से लगाया भोग
विज्ञापन
बिल्सी के खितौरा में श्याम बाबा के संकीर्तन में सजाया गया दरबार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव खितौरा में सोमवार रात मुख्य बाजार में श्याम बाबा का कीर्तन हुआ, जिसमें खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया।
इसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें 56 व्यंजनों का भोग लगाकर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद गाजियाबाद से आए म्यूजिकल ग्रुप के अलावा विमल दीक्षित पागल (हरीगढ़), सुधीर गुप्ता (बबराला), गद्दी संचालक राजीव कुमार, पूनम सांई (मुरादनगर) एवं शिवम लाड़ला (दातागंज) आदि कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया।
बीच-बीच में यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ बाबा की भव्य झांकी पेश की गई। बाबा की धुनों पर भक्त जमकर झूमे। इसके बाद देर रात दो बजे बाबा की विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाहर से श्याम प्रेमियों को समिति ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोंटी गुप्ता, रितिक गुप्ता, सुनील सिंह, प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, तनुज गुप्ता उर्फ तोता भैया आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद