{"_id":"61f8312799cc8927c0464c6a","slug":"cultural-badaun-news-bly474112812","type":"story","status":"publish","title_hn":"वा खुद भी करें मतदान व दूसरों को भी करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वा खुद भी करें मतदान व दूसरों को भी करें प्रेरित
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित कि?
- फोटो : BADAUN
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘युवाओं का संकल्प व सुनिश्चित मतदान’ विषय पर जिला युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर युवाओं का आह्वान किया गया कि वे खुद भी मतदान करेें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा, डॉ. आरके जायसवाल व जिला युवा अधिकारी दिनेश यादव ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने कहा कि मतदान करना व सबको प्रेरित करना यह हम सबकी जिम्मेदारी है। युवा निष्पक्ष और निर्भय होकर मतदान करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि अधिक मतदान हमें स्वस्थ लोकतंत्र प्रदान करने में सहायक होगा और मजबूत लोकतंत्र से हमारे नए राष्ट्र की स्थापना होगी। युवा अपने अथक प्रयास और परिश्रम से मजबूत लोकतंत्र की नींव डालने में मतदान करके अपना सहयोग करें।
जिला युवा अधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित जिला युवा सम्मेलन में सभी जिले प्रतिभाग कर रहे हैं। यह मतदान का संकल्प लेकर जन जागरण का कार्य करेंगे, उन्होंने कहा कि युवा जन जागरण के कार्य के साथ-साथ असहाय और असक्त व्यक्तियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर अनीता यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ संजय कुमार, रविंद्र पाल सिंह, दिनेश तोमर, कौशिक सक्सेना, अवनीश सोलंकी व इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
रंगोली-मेंहदी के जरिये जगाई मतदान की अलख
बदायूं। बदायूं क्लब में छात्राओं ने रंगोली-मेहंदी के जरिये मतदान की अलख जगाई। साथ ही दूसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस मौके पर एसएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, एनएमएसएन दास कॉलेज, अहिल्या बाईबीएस इंटर कॉलेज, आरआरएमजी इंटर कॉलेज, केएनएमजी इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं। हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन सहसवान सीओ चंद्रपाल सिंह ने हस्ताक्षर करते हुए मुहिम को आगे बढ़ाया। संवाद