फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से पहले निकाली कलश यात्रा

Tue, 18 Jan 2022 06:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
cultural
गांव बांस बरोलिया में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह शुरू हो गया। इससे पूर्व यहां पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्ग से धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह गांव के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर में सबसे पहले त्रिदंडी स्वामी दामोदार दास महाराज एवं मध्यप्रदेश से पधारे आचार्य दीपक शास्त्री ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रधान कलश की स्थापना कराई। उसके बाद कलश एवं पोथी पूजन कार्यक्रम कराया गया। फिर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। उसके बाद कथावाचक ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में आश्रम के संचालक उमाशंकर शास्त्री, बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, राकेश मिश्रा, जगदीश तिवारी, धनेश्वर सिंह पुंडीर, प्रमोद भारद्वाज, रा मकिशोर शर्मा, ओमकार तोमर, ह रिओम, खेमपाल, यादकिशोर माथुर, राजाराम, रामप्रकाश, रामाशंकर शर्मा, सचिन शर्मा व बंटी माथुर का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed