फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

छतुइया शिवमंदिर की धूनी में चढ़ाईं कोरोना विनाशक आहुतियां

Sun, 16 Jan 2022 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
cultural
छतुइया मंदिर पर धुनी में आहुतियां अर्पित करते यज्ञाचार्य और महंत। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी। देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को नष्ट करने के लिए रविवार सुबह छतुइया स्थित शिव मंदिर में पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य संजीव कुमार शर्मा और मंदिर के महंत नागा बाबा पटेश्वर पुरी महाराज ने आहुतियां अर्पित कीं।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने पूजन से पहले यज्ञ का महत्व समझाया। कहा कि यज्ञ में आहुतियों डालने से वातावरण शुद्ध होता है। विषाणु भी नष्ट हो जाते हैं। कोरोना भी एक वायरस है। उन्होंने नागा बाबा पटेश्वर पुरी महाराज के साथ मंत्रोच्चार करते हुए धुनी में आहुतियां अर्पित कीं। साथ ही गणेश भगवान का पूजन कर लोक कल्याण और मनुष्य की निरोगी काया की कामना की। महंत ने पूजन के बाद प्रसाद वितरण कराया। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। यज्ञाचार्य ने सैनिकों के शौर्य और वीरता के लिए भी मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर सुधांशु सक्सेना, गुड्डू कश्यप, शैलेश गौतम, अमित सागर, मोनू, नैतिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed