उझानी। अयोध्यागंज मोहल्ला स्थित काली माता के मंदिर के वार्षिकोत्सव में हवन-पूजन के बाद धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। काली जागरण मंडल के कलाकारों ने भजन और नृत्य के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
वार्षिकोत्सव बुधवार शाम पांच बजे शुरू हुआ। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर को सजाया। माता काली की मूर्ति का शृंगार किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने हवन कराया। लोक कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित की गईं। देर शाम समाजसेवी रवि प्रताप सिंह ने पूजन किया। काली जागरण मंडल के कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। अच्छे प्रदर्शन के लिए मंडली के मुखिया लोकेश वार्ष्णेय समेत कलाकारों को पुरस्कत किया गया। बृहस्पतिवार तड़के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके मुकेश शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, मोहित राज शर्मा, विजय गोपाल वार्ष्णेय, कमलेश बाबू वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद