फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प

Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी में अग्रसेन जयंती पर मौजूद अग्रवाल समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। महाराजा अग्रसेन जयंती पर बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रम हुए। अग्रवाल सेवा समिति ने किलाखेड़ा स्थित सजातीय धर्मशाला में ध्वज फहराया। इसके बाद मैंमियां मंदिर में अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने के संकल्प के साथ शांतिदूत का संदेश दिया। प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

किलाखेड़ा मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने ध्वज फहराया। व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, मुरली मनोहर सिंघल, पूर्व पालिका सदस्य प्रवीण कुमार मित्तल और अवनीश गोयल ने महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। कहा कि अग्रसेन महाराज समाज को एकजुट रखने के पक्षधर रहे।
विज्ञापन

मैंमिया मंदिर में समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं।
मिल कंपाउंड स्थित महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में शाम को हुए कार्यक्रम में शैक्षिक, व्यापारिक और सामाजिक स्तर पर सजातीय लोगों को मजबूत बनाने पर चर्चा के बाद सामूहिक भोज भी हुआ। इस मौके पर डॉ. पीके गोयल, राजीव मैंमिया, डॉ. एके गोयल, पवनीश गोयल, दीपक गर्ग, धीरज मित्तल, संजय मित्तल, निखिल अग्रवाल, वीरेंद्र गोयल, विष्णु गोयल, अंकुर तुलस्यान, सचिन अग्रवाल, केशव गर्ग, रमेशचंद्र बंसल, अमित अग्रवाल, रतन जिंदल, अभिषेक बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अग्रसेन जयंती पर गुरुकुल में किया फल वितरण
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बदायूं के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर गुरुकुल में फल वितरित किए। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला युवा प्रभारी शुभम अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज के पितामह महाराजा अग्रसेन का ‘एक ईंट और एक रुपये’ का सिद्धांत काफी प्रचलित है। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरुष और राम राज्य के समर्थक के रूप में जाना जाता है। सनी गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजन, अंकित, रजत गर्ग, सचिन गोयल, महेंद्र गुप्ता, नवीन माहेश्वरी, श्रेयांस गोयल आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed