फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

गणेश विसर्जन करके लौट रही महिला का दुपट्टा बाइक में फंसा, गला कसने से मौत

Fri, 17 Sep 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
cultural
रुचि जौहरी फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उझानी-बदायूं रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर हादसा हो गया। गणेश विसर्जन करके लौट रही महिला का दुपट्टा पति की बाइक के पहिये में फंस गया। इससे वह सड़क पर जा गिरी और दुपट्टे से गला कसने से उसकी मौत हो गई। परिवारवाले उसका शव घर ले गए। उन्होंने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी रुचि जौहरी (28) बृहस्पतिवार सुबह अपने पति दीपक जौहरी के साथ बाइक पर गणेश विसर्जन करने कछला गंगा घाट गईं थीं। गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के बाद वह दोपहर करीब डेढ़ बजे लौट रहीं थीं। बाइक उनके पति दीपक जौहरी ही चला रहे थे। रास्ते में उझानी कस्बे से निकलकर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही अचानक रुचि का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया। इससे उनके गले में दुपट्टे का फंदा लग गया और वह सड़क पर गिर गईं। जब तक उनके पति ने बाइक रोकी, तब तक उनका गला पूरी तरह से कस गया। दीपक ने बाइक रोक कर रुचि को संभाला। उनके गले से दुपट्टा खोला। कुछ ही देर में रुचि की मौत हो गई। हादसे को देखकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। दीपक के परिवारवाले भी पहुंच गए। वह रुचि के शव को घर ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है। रुचि का मायका कासगंज जिले में गंजडुडवारा में है। उनके तीन साल का बेटा और दो साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed