फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मन मोहा

Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
cultural
श्री राधा कृष्ण के स्वरूप धरे नन्हे मुन्ने। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। ज्वाइंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि के बैनर तले कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। राधा कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने सभी का मनमोह लिया। ग्रुप की महिलाओं ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन एक प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के वेश में सजकर आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष स्वाति गुप्ता, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पारुल अग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, रितु साहनी, रूपम गुप्ता, अंजलि अग्रवाल, रोजी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

--
बिसौली में जन्माष्टमी पर बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग सतर्क
बिसौली। जन्माष्टमी पर विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिकारी सतर्क हैं। अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने अपने कार्यालय में बैठक के दौरान अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर नगर व क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को लेकर लापरवाही किसी दशा में सहन नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद अधीनस्थों को सुचारू विद्युत व्यवस्था को लेकर कमर कसने को कहा। बैठक में एसडीई आरके सिंह, जेई मुकेश कुमार, नवीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed