फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

मां सिद्धिदात्री के पूजन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 08 Oct 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। सोमवार को नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। मां सिद्धिदात्री कष्टों को हरने वाली और सभी कार्यों को सिद्ध करने वाली हैं। मान्यता है कि अगर नवरात्र पूजन में कोई त्रुटि हो जाती है तो मां सिद्धिदात्री के पूजन के बाद पूर्णता सफल हो जाती है। सोमवार को देवी भक्तों ने विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर व्रत परायण किया।
विज्ञापन

देवी मंदिरों पर खासी भीड़ रही। यज्ञ हवन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत पूर्ण होने के साथ भंडारे का आयोजन किया। शहर के तमाम देवी मंदिरों पर भारी भीड़ रही। सोमवार सुबह से ही शहर के प्राचीन नगला देवी मंदिर पर भक्तों की लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, मंदिर प्रबंधन की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी की थी। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। भक्तों ने फल, फूल आदि मां के चरणों में अर्पण कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मानी। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया। भेंट स्वरूप कपड़े, दक्षिणा आदि प्रदान किए। कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बिल्सी। बिजलीघर रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमानगढ़ी, खेड़ा वाली देवी मंदिर सिरासौल आदि मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। नवमी को घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उन्हें खीर पूड़ी खिलाकर एवं दक्षिणा देने के बाद व्रत का परायण किया। दुर्गा चौक के शिव मंदिर पर दुर्गा जागरण हुआ। वार्ड पांच के शिव मंदिर पर शिव पार्वती का विवाह कन्याओं द्वारा कराया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्रपाल गुप्ता ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

अखंड ज्योति कार्यक्रम के समापन पर कराया कन्या भोज
बदायूं। चित्रांश कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त एवं मां कल्याणी के संयुक्त दरबार में अखंड ज्योति कार्यक्रम के समापन पर हवन पूजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान आजाद चंद सक्सेना व कमलेश सक्सेना रहे। इस मौके पर मां दुर्गा और भगवान चित्रगुप्त का शृंगार किया गया और अंत में कन्या भोज उपरांत छात्र-छात्राओं को कलम और कॉपी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस मौके पर सुभाष सक्सेना, विकास सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, ब्रजपाल, आशीष सक्सेना, राजेश सक्सेना, राजीव नारायण, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।


क्लब ने किया 111 कन्याओं का पूजन
बदायूं। बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि की नवमी पर प्राचीन देवी मठिया मंदिर में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। टीम द्वारा 111 कन्याओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर पंडित ज्ञानेश्वर शर्मा, अमन मयंक शर्मा, दिनेश शर्मा, गौरव पाठक, अंजलि मिश्रा, गीता शर्मा, ऋतुराज खुसारिया, कौशल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed