फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

शिव बरात में स्वचालित झांकियों ने मनमोहा

Sat, 28 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से शुक्रवार को शिव विवाह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल स्वचालित झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

शिव विवाह शोभायात्रा का शुभारंभ शुक्रवार शाम करीब चार बजे विधि-विधान के साथ बिरुआवाड़ी मंदिर से हुआ। काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, लावेला चौक आदि स्थानों पर भ्रमण करती हुई शोभा यात्रा गांधी पार्क पहुंची। यहां इसका समापन हुआ। शोभा यात्रा में शामिल शिव परिवार, श्री राम दरबार, राम भक्त हनुमान की स्वचालित सजीव झांकियों को लोगों ने काफी पसंद किया। कई जगहों पर लोगों ने इन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तो कई जगहों पर कलाकारों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। काली अखाड़े आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। इनमें शामिल कलाकारों का अभिनय देखकर लोग भी दांतों तले उंगली दबा बैठे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी शोभायात्रा में तैनात रही। चौराहों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इस मौके पर अजीत कुमार गुप्ता, अरविंद कांत, रवि वैश्य, अमर वैश्य, मयूर वैश्य, मुनीश अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed