फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CSK beat Royal Challengers Bangalore by 80 runs

Budaun News: साइन ब्लास्टर ने रॉयल चैलेंजर को 80 रन से दी शिकस्त

Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
CSK beat Royal Challengers Bangalore by 80 runs
एसके इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित टी-20 क्रिकेट में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जीएस हीरो प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला साइन ब्लास्टर व रॉयल चैलेंजर के बीच में हुआ। इसमें साइन ब्लास्टर की टीम ने रॉयल चैलेंजर की टीम को 80 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

साइन ब्लास्टर के कप्तान विशाल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो टीम के लिए बेहद फायदेमंद रहा। साइन ब्लास्टर ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 161 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से ओपनर हर्षित शंखधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 67 रन बनाए।
विज्ञापन

कप्तान विशाल ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन का योगदान दिया। वहीं लाज पटेल ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर की ओर से कृष्णा, रितिक और हिमांशु यादव ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन गेंदबाजी कमजोर रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। उनके बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर सके। टीम मात्र 79 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष यादव ने 17 और दक्ष मिश्रा ने 10 रन बनाए। साइन ब्लास्टर की ओर से कप्तान विशाल राजपूत सबसे घातक गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने सिर्फ दो ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके। सानिध्य यादव ने दो, निखिल यादव ने दो और अमन ने एक विकेट हासिल किया। 80 रन की इस शानदार जीत के साथ साइन ब्लास्टर ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले क्रिकेट मुकाबले का उद्घाटन सचिव संतोष शर्मा ने किया।

मैच की अंपायरिंग वसीम उल हसन और बख्तर हुसैन, जबकि स्कोरिंग निष्कर्ष शर्मा और कमेंट्री सिद्धार्थ अधाना ने की। इस अवसर पर एमपी सिंह, अमरीश गोयल, राहुल पटेल, हरबंस संत, मनोज सिकवार, रविंद्र मोहन सक्सेना और एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed