फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowds of people gathered on Dussehra, traffic police deployed at intersections

Budaun News: दशहरा पर लोगों की भीड़, चौराहों पर तैनात की गई यातायात पुलिस

Fri, 03 Oct 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crowds of people gathered on Dussehra, traffic police deployed at intersections
रावण दहन को लेकर शहर में डयूटी करती पुलिस।संवाद
बदायूं। दशहरा पर लगे मेले और रावण दहन देखने के लिए बृहस्पतिवार को लोग उमड़ पड़े। शहर में जाम न लगे इसके लिए हर चौराहे पर यातायात पुलिस की डयूटी लगाई गई। सुबह से ही शहर में लोगों का आना-जाना रहा। कई कार्यक्रम भी गांधी जयंती के अवसर पर हुए।यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारी भी सड़क पर चेकिंग करते नजर आए। यही वजह रही कि भीड़ होने के बाद भी शहर जाम के झाम से दूर रहा।
विज्ञापन



इन मार्गों पर नहीं जाने दिए वाहन
- लावेला चौक से नई सराय रोड पर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। वाहनों को दातागंज तिराहे से शहर में भेजा गया। वहीं] पुलिस लाइन चौराहे से दातागंज तिराहे होकर ही वाहनों को जाने दिया। नवादा चौराहे से काली सड़क पर पुलिस बल तैनात रहा। इस रोड पर भारी वाहनाें के घुसने पर रोक रही। अलापुर, उसावां और उसहैत से आने वाले टेंपो को मंडी चौराहे पर रोक दिया गया। उझानी को संचालित होने वाले ई-रिक्शा व टेंपों को लालपुल पर रोका गया। शहर में ई-रिक्श व टेंपो के न आने से जाम नही लग सका। लोगों ने शहर में रावण पुतला दहन कार्यक्रम उत्साह के साथ देखा।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के लिए डायवर्जन
- नई सराय रोड पर वाहनों के आने पर रोक लगा दी गई। चौकी के पास यातायात पुलिस तैनात रही जिससे रामलीला मैदान तक लोग आसानी से पैदल पहुंचे। रोडवेज स्टैंड से वाहनों को शहर में जाने से रोक दिया गया। लावेला चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात प्रभारी अजय पाल सिंह का कहना है कि शहर में कहीं जाम नहीं लगने दिया है। मेले में पहुंचने वाले लोगों को कोई दिक्कत यातायात से नहीं हुई है। इसके लिए सुबह से ही यातायात पुलिस कर्मियों को डयूटी पर तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed