फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowd of devotees remained in pagodas on Shivteras of Sawan

Budaun News: सावन की शिवतेरस पर शिवालयों में रही भक्तों की भीड़

Wed, 30 Aug 2023 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees remained in pagodas on Shivteras of Sawan
बिरूआबाड़ी मंदिर में ​शिवतेरस पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
भक्तों ने घी, दूध, शहद के साथ किया भोले का अभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सावन की शिवतरेस पर मंगलवार को शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों पर उमड़ पड़ी। घंटों की ध्वनि के साथ हर-हर महादेव के बोल गूंज उठे। भक्तों ने घी, दूध, शहद आदि से भगवान भोले का अभिषेक किया तो कहीं पर कावडि़यों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया और मनौतियां मानीं।
सुबह चार बजे से ही शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर के अलावा गली-मोहल्लों के मंदिरों और शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के कुछ मंदिरों में भक्तों को अपनी बारी आने के लिए इंतजार करना पड़ा। नंबर आने पर ही उन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपाती, भांग, धतूरा, फूल और फल चढ़ाकर भक्तों ने मनोकामनाएं भगवान के समक्ष रखीं और उन्हें पूरी करने के लिए उन्हें प्रसन्न किया। भीड़ के मद्देनजर शिवालयों के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

--------------
लिंगेश्वर महादेव का घट विसर्जन, हवन पूजन
बदायूं। मढ़ई चौक स्थित लिंगेश्वर महादेव हनुमान मंदिर पर देवाधिदेव महादेव का घट विसर्जन कार्यक्रम हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। उसके बाद में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम मिश्रा ने बताया कि चैत्र मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर भगवान भोलेनाथ को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए घट स्थापना की जाती है। श्रावण मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर भगवान भोलेनाथ का घट विसर्जन हवन- पूजन और रुद्राभिषेक के साथ किया जाता है। इस अवसर पर रवि रस्तोगी, संजय रस्तोगी, रवि वैश्य, बंटी रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरूआबाड़ी मंदिर में शिवतेरस पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में शिवतेरस पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed