{"_id":"690b9b806d951ae57005fba8","slug":"crowd-at-kakora-fair-silence-prevails-in-the-city-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150311-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककोड़ा मेले में भीड़ तो शहर में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककोड़ा मेले में भीड़ तो शहर में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
शहर के सराफा बाजार में बंद पड़ी दुकानें। संवाद
बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा पर एक ओर जहां ककोड़ा की रेत पर आस्था का सागर लहरा रहा था, तो वहीं दूसरी ओर शहर की गलियां, बाजार और चौराहे सुनसान पड़े रहे। मेले की रौनक ने पूरे शहर को अपनी ओर खींच लिया।
रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहा जाने वाला मेला ककोड़ा पांच नवंबर से शुरू हुआ था, जो अब चरम पर पहुंच चुका है। शहर में सोमवार से ही लोगों का मेले में जाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो मंगलवार और बुधवार को और तेज हो गया। ऐसे में शहर के प्रमुख बाजार सर्राफा बाजार, टिकटगंज, इंदिरा चौक, जोगीपुरा, कश्मीरी चौक, बड़ा बाजार पूरे दिन सूने दिखाई दिए। जिन सड़कों पर आम दिनों में वाहन और भीड़ का शोर रहता है, वहां बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा।
व्यापारिक गतिविधियां भी ठप रहीं। अधिकांश दुकानदार या तो मेले में गए हुए थे या उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। शहर की गलियों में भी रौनक नदारद रही। बस स्टेशन रोड और सिविल लाइंस में हल्की चहलपहल देखने को मिली।