{"_id":"5e99e21e8ebc3e6fc129a5c8","slug":"crop-destroy-badaun-news-bly4029888119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरीफनगर और बिनावर में हाईटेंशन लाइन से 12 बीघा गेहूं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरीफनगर और बिनावर में हाईटेंशन लाइन से 12 बीघा गेहूं राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तापमान बढ़ने के साथ अग्निकांड भी बढ़ने लगे हैं। बिजली लाइनों से गेहूं की फसल में आग के मामले जिले में लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात बिनावर क्षेत्र के गांव अचंदपुर और शुक्रवार को जरीफनगर के गांव थानपुर में हाईटेंशन लाइन से निकाली चिंगारी से 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
बिनावर। क्षेत्र के गांव अचंदपुर गांव निवासी उग्रसेन और उसके भाई अहलकार ने अपने चार बीघा गेहूं की फसल काटने के बाद थ्रेसिंग कराने के लिए ढेर लगा दिया था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उधर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारियों से खेत में पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव वाले दौड़कर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी फसल जल गई। सूचना पर यूपी 112 भी मौके पर पहुंची। आग से हुई क्षति के बारे में सूचना अलका लेखपाल को दी गई है।
जरीफनगर। गांव थानपुर में बिजली लाइन से निकली चिंगारी से तीन भाइयों का आठ बीघा गेहूं जल गया। गांव के सोनपाल, प्रेमपाल, मोरपाल पुत्रगण राजेंद्र के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर अचानक बिजली लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया तीनों भाइयों का आठ बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि आसपास की फसल को आग ने चपेट में नहीं लिया। अग्निकांड के संबंध में तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।