फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Criminals are out of control... Police fail to solve theft and robbery cases

Budaun News: अपराधी बेलगाम... चोरी-लूट के खुलासे में पुलिस नाकाम

Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Criminals are out of control... Police fail to solve theft and robbery cases
बदायूं। मूसाझाग थानाक्षेत्र में पिछले आठ महीने में चोरी की तीन और लूट की एक वारदात होने के बावजूद पुलिस अब तक एक का भी खुलासा नहीं कर सकीं है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर माह में लाइसेंसी बंदूक समेत दस लाख के जेवर की हुई चोरी के खुद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को घटनास्थल पर पहुंचे थे। आठ दिन पहले 21 जून को सराफ की दुकान में हुई 16 लाख रुपये की चोरी पुलिस के गले की फांस बन गई है।
मूसाझाग थाने की नौ माह के अंतराल दो बार थानेदार बदले जा चुके हैं। अब वरिष्ठ उपनिरीक्षक मान बहादुर सिंह के पास थाने का चार्ज है। घटनाओं का खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


केस एक
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लोची नगला निवासी धर्मेंद्र वर्मा की मूसाझाग के गांव मौसमपुर में गौरी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 21 जून की रात चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। चोर तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 किलो चांदी के जेवर, 50 ग्राम सोने के जेवर और 3.80 लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
साल 2024 सितंबर माह में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी सत्यपाल व नन्हे के घर में चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए थे। चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर, लाइसेंसी बंदूक, 19 कारतूस से भरी पेटी व चार खाली कारतूस चोरी कर ले गए थे। लाइसेंसी बंदूक चोरी होना पुलिस के लिए चुनौती है। घटना की अगली सुबह खुद एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एसओजी व फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की, लेकिन नौ महीने बीतने के बाद भी एसओजी और पुलिस के हाथ खाली है।

केस तीन
साल 2024 सितंबर माह में बिनावर क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी राजवीर और सोमपाल यादव मूसाझाग क्षेत्र के गांव जगुआसई में आए थे। वह रात में घर लौट रहे थे। तभी मुड़सेना गांव के बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने राजवीर व सोमपाल यादव की आंखों पर मिर्च का पाउडर फेंक दी और बाइक लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर थी,लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं है।


केस चार
साल 2024 जुलाई माह में मूसाझाग क्षेत्र के गांव मचलई आयेंद्र गुप्ता के घर में बनी दुकान में चोरों ने चोरी की थी। चोर एक लाख की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए थे। इस घटना में भी अब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।
----------------------
पुलिस मामलों के खुलासे के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी घटनाएं खुलेंगी।
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed