{"_id":"6a481526ee9caebe9c03b218","slug":"criminal-with-25000-bounty-arrested-in-police-encounter-constable-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167643-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही घायल
विज्ञापन
घायल जहरखुरानी का सरगना सनी सैनी। स्त्रोत पुलिस
दातागंज। शुक्रवार देर रात पुलिस और जहरखुरानी के सरगना के बीच हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की गोली से एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश जहरखुरानी के मामले में फरार चल रहा था। 25 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, दातागंज पुलिस बेलाडांडी पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। कुछ दूर जाकर कार फंस गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख कार सवार बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोरों जनपद कासगंज निवासी सनी सैनी के पैर में लगी। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर थाना दातागंज क्षेत्र में जहरखुरानी की घटना को अंजाम देकर पीड़ित की नकदी और एटीएम कार्ड चोरी किए थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, नकदी तथा हरियाणा नंबर की एक कार (एचआर-26 डीयू-1431) बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर बदायूं समेत अन्य जनपदों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी सहित करीब छह आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान कार रोकने पर बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली, जिससे वह घायल हो गया। उसको गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। - राहुल पांडेय, सीओ दातागंज