फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman murdered bodies were hanged

महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव हसन नगर गौटिया का मामला

 महिला के तहेरे देवर ने उनकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका के पति ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वारदात गुरुवार को बिनावर थाने के गांव हसन नगर गौटिया में हुई। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
बिनावर थाने के गांव हसन नगर गौटिया निवासी वीरपाल की पत्नी ओमवती (35) का शव गुरुवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। वीरपाल का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले उसके तहेरे भाई कुंवरपाल ने वारदात को अंजाम दिया। ओमवती की हत्या करने के बाद इसे खुदकुशी साबित करने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। आरोप है कि गुरुवार दोपहर ओमवती का कुंवरपाल से झगड़ा हुआ था। जब वीरपाल और उसके बच्चे घर पर नहीं थे तभी कुंवरपाल उसके घर में घुस आया। उसने ओमवती की हत्या कर दी। पुलिस ने वीरपाल की तहरीर पर कुंवरपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर बिनावर केके यादव का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन

कुंवरपाल का भाई नेत्रपाल आठ माह से फरार
बिनावर (ब्यूरो)। कुंवरपाल का भाई नेत्रपाल करीब आठ माह से फरार चल रहा है। गांव की ही एक महिला को वह अपने साथ ले गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुंवरपाल भी अविवाहित है। गांव के लोगों का यह भी कहना है कि कुंवरपाल रंगीन मिजाज है। उसका वीरपाल के घर पर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed