{"_id":"5762c5494f1c1bca3811bba7","slug":"when-irrigation-farmers-the-current-death-from-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई करते समय किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई करते समय किसान की करंट लगने से मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आम गांव में हुई घटना, पुलिस को दी तहरीर
सिविल लाइंस थाने के गांव आम गांव में खेत पर सिंचाई कर रहे बुजुर्ग किसान जसवीर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर हुई। जसवीर अविवाहित थे। रिपोर्ट दर्ज कराने को उसके भतीजे खिलौना ने तहरीर दी है।
आम गांव निवासी जसवीर (62) अविवाहित थे। गुरुवार दोपहर वह खेत पर सिंचाई करने गए थे। नलकूप के पास ही जसवीर की मक्का की फसल है। यहां पर लगे विद्युत पाल के सपोर्ट वायर में करंट आ गया। जसवीर इसकी चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार का कहना है कि मक्का की फसल के चारों ओर तार की बाड़ में करंट आने से हादसा हुआ है। जसवीर के भतीजे खिलौना ने तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया।
सर्प दंश से किसान की मौत
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी पृथ्वीराज सिंह खेत पर सिंचाई कर रहे थे। यहां उनको सांप ने काट लिया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में ही पृथ्वीराज ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।