फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Videography shop put in by stealing fire

चोरी करके वीडियोग्राफी शॉप में लगा दी आग

Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Videography shop put in by stealing fire
चोरी करके वीडियोग्राफी शॉप में लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज 
 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लक्ष्मीपुर में कुछ लोगों ने वीडियोग्राफी और मोबाइल शॉप में चोरी करके आग लगा दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दबतोरी के निवासी राहुल भारती की कस्बा लक्ष्मीपुर के मुख्य मार्ग पर वीडियोग्राफी एवं मोबाइल शॉप है। मंगलवार रात नौ बजे के करीब वह दुकान बंद करके घर गए थे। रात करीब एक बजे उन्हें मकान मालिक ने सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम तीन बजे रात में पहुंच सकी। चार बजे के करीब आग पर काबू पाया गया। राहुल के मुताबिक उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। पहले उसमें चोरी की गई, फिर आग लगाई गई। इस मामले में उनकी तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ चोरी, आगजनी के मामलों में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में मनोज, मुरारी, झर्रू शेख, तौफीक को आरोपी बनाया गया है। दरोगा धर्मेंद्र यादव का कहना है कि आग लगने के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed