फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Video clip created, physical abuse for two months from teenager

वीडियो क्लिप बनाया, किशोरी से दो माह तक शारीरिक शोषण

Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
सहसवान (बदायूं)। 
सहसवान (बदायूं)।  Updated Tue, 27 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Video clip created, physical abuse for two months from teenager
demo pic
दोस्तों के साथ भी यौन संबंध बनवाना चाहता था आरोपी      
विज्ञापन

सहसवान के एक गांव का मामला, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की     

किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के बाद आरोपी उसके साथ दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा। वह किशोरी को वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देता था। इतना ही नहीं वीडियो क्लिप के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी पर दोस्तों के साथ भी यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी दी। परेशान किशोरी ने इस बारे में परिवार वालों को बताया तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      

मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की 13 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा की गांव के ही विशारत पुत्र इदरीश नाम के युवक ने किसी तरह से दो महीने पहले अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद विशारत छात्रा को वीडियो क्लिप के जरिए ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए विशारत ने छात्रा पर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद छात्रा ने पूरे मामले के बारे में अपने परिवार वालों को बताया। छात्रा का पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विशारत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में किशोरी का प्राइमरी मेडिकल कराया गया। उसके प्राइवेट पार्ट से स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। किशोरी की उम्र की जांच बुधवार को कराई जाएगी।      
विज्ञापन

-----
कोट....
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
-एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed