फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unknown vehicle hit the bike, a death

बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत

Tue, 06 Dec 2016 11:46 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजरिया में बदायूं रोड पर मंगलवार रात हुआ हादसा
 बदायूं रोड पर बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार रात हुआ। 

शहर के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी राहुल (28) और विजय नगर के सुनील शर्मा (42) मंगलवार रात बाइक से जरीफनगर से बदायूं लौट रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। मुजरिया चौराहे के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने सुनील शर्मा को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed