फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrollable bus parked along the street with two women hit

बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी महिला संग दो को टक्कर मारी

Sat, 24 Oct 2015 11:28 PM IST
उझानी
उझानी Updated Sat, 24 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bus parked along the street with two women hit
रिश्तेदार के इंतकाल पर तीजे में शरीक होकर घर लौटने को वाहन के इंतजार में खड़ी महिला समेत दो लोगों को रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया। महिला और उसका रिश्तेदार घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज बस को घेर कर हाईवे को जाम करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह में मानकपुर मोड़ के पास बाईपास पर हुआ। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी विलकीस (45) पत्नी तहब्बर के मानकपुर निवासी रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ उसके तीजे में शरीक हुई। लौटते में वह नगरिया के ही फारुख समेत परिवार की महिलाओं के साथ वाहन के इंतजार को सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस ने विलकीस और फारुख को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घायल महिला सड़क किनारे गिर पड़ी। फारुख भी चोटिल हो गया। यह देख मानकपुर निवासी ग्रामीणों समेत आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया। गुस्साए लोग हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश में जुटे लेकिन भनक लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मय चालक रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर दिया। घायल महिला की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रैफर दिया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के बहाने निकाले घायल महिला के कुंडल
उझानी।
रोडवेज बस की टक्कर से घायल महिला विलकीस ने होश में आने पर जब कानों की ओर हाथ बढ़ाया तो सोने के कुंडल गायब देख वह सकते में पड़ी गई। वह घर से कुंडल पहनकर निकली थी। साथ मौजूद महिला समेत फारुख ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें कुछ नजर नहीं आया। एक युवक विलकीस को उठाकर एंबुलेंस में बैठाने के लिए मदद जरुर की। उन्हें शक है कि वहीं विलकीस के कानों से कुंडल निकाल ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed