{"_id":"58a4a00f4f1c1b1235d86bb3","slug":"ujhani-on-tearing-up-posters-of-candidates-in-contention","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ने पर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ने पर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
jhadap
- फोटो : amar ujala
मतदान के दौरान हंगामा होने पर पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
गंजशहीदा में दो दलों के समर्थकों में मारपीट
मतदान के दौरान बुधवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को दो बार हंगामे का सामना करना पड़ा। हजरतगंज बूथ के पास एक प्रत्याशी के बिस्तर पर पहुंचे दूसरे दल के समर्थक का झगड़ा हो गया। उसने प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ दिया। इस पर हंगामा और विवाद हुआ तो पुलिस को हस्तक्षेप करके मामला रफादफा कराना पड़ा।
दोपहर गांव भवानीपुर के लोग अपने समर्थक प्रत्याशी के बिस्तर पर थे। उसी दौरान दूसरे दल का एक नेता भी पहुंच गया। पर्चियों को लेकर कहासुनी के बीच नेता ने दूसरे प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ दिया। पुलिस पहुंची, उससे पहले ही पोस्टर फाड़ने वाला नेता खिसक गया। दोपहर बाद पालिका परिसर स्थित बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत पर हंगामा हो गया। आरोपी दो युवकों को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद गुस्साए सपा समर्थकों ने भाजपा के स्थानीय नेता को खदेड़ दिया। इससे पहले मंगलवार रात गंजशहीदा मोहल्ले में शराब बांटे जाने की शिकायत पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई, लेकिन किसी ने भी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत नहीं की। कोतवाली क्षेत्र से ही जुड़े शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर में मतदान के दौरान दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहासुनी हो गई थी लेकिन मामला शांत हो गया।