फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani burglars revenue Inspector reconstructed house

उझानी में चोरों ने राजस्व  निरीक्षक का घर खंगाला

Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डेढ़ लाख रुपये समेत पांच लाख का माल कर दिया पार 
पड़ोसी कानूनगो के घर में भी चोरी की हुई कोशिश

 क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने रविवार रात मोहल्ला गौतमपुरी नई बस्ती में राजस्व निरीक्षक का घर खंगाल लिया। चोर डेढ़ लाख रुपये समेत करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। पड़ोसी कानूनगो के घर में भी चोरी की कोशिश की गई, लेकिन जाग होने की वजह से चोर कामयाब नहीं हो पाए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। 
उझानी के मोहल्ला गौतमपुरी नई बस्ती निवासी वीरेंद्र पाल सिंह राजस्व निरीक्षक हैं। उनकी तैनाती सहसवान में है। रविवार रात चोर छत का जंगला तोड़कर उनके घर में घुस गए। वीरेंद्रपाल और परिवार के लोग सोते रहे, चोर अपना काम कर गए। डेढ़ लाख रुपये नगद, सोने के चार कंगन, तीन चेन, पांच अंगूठी और पांच जोड़ी चांदी की पाजेब चुराकर ले गए। वीरेंद्रपाल के घर में हाथ साफ करने के बाद चोर पड़ोस में ही रह रहे बिल्सी तहसील में तैनात कानूनगो कुशलपाल के घर में घुस गए।
विज्ञापन

कुशलपाल परिवार के साथ सो रहे थे। आहट होने पर वह जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो चोर छत से कूद कर भाग गए। हालांकि, चोर यहां से तीन मोबाइल ले गए। शोर होने पर वीरेंद्रपाल भी जाग गए। उनके घर में सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने देखा तो चोरी के बारे में पता लगा। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामजी मंदिर से चोरी हुई थी पांच किलो चांदी
उझानी। चोरी की ताजा घटना से साफ है कि इलाके में चोर गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार की रात चोरों ने बदायूं रोड स्थित खाटू श्यामजी मंदिर से चांदी के मुकुट और श्यामजी के भोग के बर्तन आदि समेत करीब पांच किलो चांदी चोरी कर ली थी। इस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed