फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani another house cash, jewelry theft

उझानी में एक और घर से नगदी, जेवरात चोरी

Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से सक्रिय चोरों ने सोमवार रात एक और घर को निशाना बनाकर हाथ साफ कर लिया। छत के जरिए घर में घुसे चोर नगदी समेत करीब एक लाख रुपया कीमत के जेवरात निकाल ले गए। घरवालों को चोरी की भनक तड़के जाग होने पर लगी।
विज्ञापन

घटना किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी तुलसीराम के घर में हुई। उस वक्त तुलसीराम समेत परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे। चोरों ने घर में घुसने के लिए पड़ोसी के घर की दीवार का सहारा लिया। कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर से सोने की चेन, पाजेब, सोने की दो अंगूठियां, बर्तन और करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने संदूक को भी खंगाला लेकिन उसमें उन्हें कुछ खास नहीं मिला। सेफ में चोरों को जो सामान कीमती नहीं लगा, उसे इधर-उधर फेंक दिया। जेवरात और नगदी समेटने के बाद चोर दरवाजा खोलकर निकल गए। तड़के जाग होने गृहस्वामी समेत घरवालों को चोरी की भनक लगी तो उन्होंने छत और आसपास इलाके में खोजबीन शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित गृहस्वामी समेत उनके परिवारवालों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। गृहस्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी सौंप दी गई। हालांकि शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बता दें कि सोमवार दोपहर में चोरों ने पंजाबी कालोनी निवासी शिक्षक रामप्रकाश शर्मा के घर को खंगाल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed