{"_id":"58a4a0434f1c1bd257d83e9f","slug":"two-youths-injured-in-motorcycle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
उझानी (ब्यूरो)।
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला में आमने-सामने से बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भेज दिया गया। हादसा बुधवार दोपहर हुआ।
गंगा किनारे के गांव पंखियानगला निवासी 26 वर्षीय नन्हू पुत्र आकिल वोट डालने के बाद बाइक से अपने दोस्त के साथ घर की ओर निकला लेकिन सामने से दूसरी बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुला लिया। भनक लगते ही नन्हू के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दूसरे घायल की जेब में प्रवेश पत्र निकला। प्रवेश पत्र पर सचिन शर्मा पुत्र विपिन नाम लिखा था। उसके बाइक में जो कागज मिले वह धर्मपाल निवासी ग्राम मधौली, कोतवाली गुन्नौर जिला संभल के हैं। डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नन्हू की बाइक पर सवार अन्य युवक को चोट भी नहीं आई।