फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two women robbed coil, a home burglary attempt

दो महिलाओं के कुंडल लूटे, एक घर में चोरी की कोशिश

Sat, 13 Feb 2016 12:18 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 13 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two women robbed coil, a home burglary attempt
लंबे समय तक शांत रहने के बाद चोर-उचक्कों और बदमाशों ने आवास विकास में धमा चौकड़ी शुरू कर दी है। इलाके में बदमाशों ने दो महिलाओं के कुंडल लूटने एक घर में चोरी की कोशिश भी की। जाग हो जाने की वजह से बदमाश इसमें कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

आवास विकास के बी ब्लाक निवासी एमएल संत सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम उनकी पत्नी नतेश संत बाजार से खरीददारी करके लौट रही थीं। रास्ते में एलआईसी दफ्तर के पास काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल नोंच लिए और भाग गए। वहीं बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग की कर्मी मीना कुमारी को भी निशाना बनाया। विवेक कुमार की पत्नी मीना कुमारी घटपुरी पीएचसी पर तैनात हैं। वह ड्यूटी निपटा कर घर लौट रही थीं। राजकीय डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन

इसी रात चोरों ने आवास विकास निवासी प्यारे लाल के घर में चोरी की कोशिश की। प्यारे लाल परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। चोर जब उनके घर के ताले तोड़ रहे थे। तभी पड़ोसी जाग गए। जाग होने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का माल ले गए चोर
दातागंज। चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के कैलियाई गांव में एक घर का दरवाजा तोड़कर नगदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। गृह स्वामी को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

कैलियाई गांव के लालाराम गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोरों ने उनके घर का एक दरवाजा तोड़ लिया। इसके बाद बाद पूरा घर खंगाल लिया। इस दौरान लालाराम के परिवार को आहट तक नहीं हुई। सुबह होने पर उनको चोरी के बारे में पता लगा। लालराम के मुताबिक चोर नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed