फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two women faces choti cut incident

बदायूं में महिला और वजीरगंज में दो किशोरियों की चोटी कटी

Tue, 08 Aug 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 08 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
two women faces choti cut incident
budaun

चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के मोहल्ला रबन्ना कबूलपुरा में महिला और वजीरगंज में दो किशोरियों की चोटी कट गई। चोटी कटने की वारदात से महिलाओं में दहशत बनी हुई है। शहर के मोहल्ला रबन्ना कबूलपुरा में नसरुल की पत्नी रूबी मंगलवार दोपहर घर में बैठी काम निपटा रही थी। रूबी के मुताबिक अचानक उसे बिल्ली दिखी। बिल्ली ने उसके हाथ पर पंजा भी मारा। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। चोटी कटने की घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कबूलपुरा में चोटी कटने की लगातार दूसरी घटना से महिलाओं में दहशत है। इधर,वजीरगंज थाने के गांव उरैना निवासी जने आलम की 13 साल की बेटी शिफा बी सोमवार राम अपनी दादी के साथ छत पर सो रही थी। मंगलवार सुबह जब शिफा सोकर उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। बाल पास में ही पड़े थे। वजीरगंज के ही गांव शेरंदाजपुर में लड्डन खां की 17 साल की बेटी की भी अचानक चोटी कट गई। चोटी कटने की घटनाओं से इन दोनों गांवों में भी महिलाएं खौफ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed