{"_id":"57c5aa544f1c1b453b2caffd","slug":"two-village-heads-and-secretaries-instructions-on-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम प्रधानों और सचिवों पर एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ग्राम प्रधानों और सचिवों पर एफआईआर के निर्देश
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे निर्माण कार्य और अव्यवस्थाओं पर भड़के सीडीओ
मातहतों को सुधार करने के साथ कार्रवाई की दी चेतावनी
सहसवान ब्लाक के दो लोहिया ग्रामों का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त प्रमांशु के निरीक्षण की तैयारियों को लेकर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने सहसवान ब्लाक क्षेत्र की दो समग्र ग्राम पंचायत हंसुआनगला और परसोना में मंगलवार को निरीक्षण किया। तमाम अव्यवस्थाएं मिलने पर दोनों गांवों के पूर्व ग्राम प्रधानों और सचिवों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। इन लोहिया गांवों में शौचालयों, सीसी रोड समेत तमाम निर्माण कार्य अधूरे देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
सीडीओ को हसुआनगला का संपर्क मार्ग खराब मिला। साथ ही सीसी रोड और 128 शौचालयों में अधिकांश क निर्माण कार्य अधूरा मिला। पशुओं का टीकाकरण सही ढंग से नहीं हुआ। स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता न मिलने पर शिक्षकों को फटकारा। साथ ही मिड डे मील को खुद चखकर देखा। परसोना का संपर्क मार्ग खराब पाया गया। साथ ही यहां पर 157 शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। दोनों गांवों के सचिवों और पूर्व ग्राम प्रधानों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय धनराशि की रिकवरी करने के निर्देश भी दिए। यही नहीं, वर्तमान ग्राम प्रधान के पति द्वारा अपने स्तर से लोहिया आवासों का निर्माण कराने की शिकायत मिली तो सहसवान बीडीओ को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।